संघर्षों का जो दौर है वो तुमको ना भाएगा,

मजाक, मस्ती और चंचलता याद बहुत आएगा,

लेकिन तुम्हे अपने पथ पर सब भूल चलना होगा,

इसी जीवन में निरंतर आगे बढ़कर,संघर्षों से लड़ना होगा।।

लोग आएंगे तुम्हे बताएंगे आज वो क्या किए,

आप सुनिए ,फिर गुनिए और फिर आपको भूलना होगा

अपने लिए आपको बस एक रास्ता चुनना होगा,

अपने रास्ते फिर से निरंतर चलना होगा,

इसी जीवन में आगे बढ़कर , संघर्षों से लड़ना होगा

संघर्षों के बाद एक नया आयाम होगा,

दूसरे के द्वारा तुम्हारा नाम होगा,

अडिग रहकर ,निरंतर चलते रहो,

दूसरे के कहने पर न उलझो तुम,

संघर्ष के बल पर ही इतिहास रचना होगा, 

इसी जीवन में निरंतर आगे बढ़ कर संघर्षों से लड़ना होगा।।

जब तुम अपनी मंजिल को पाओगे ,

 किए हुए संघर्ष को कैसे भुल पाओगे,

हर तरफ कुछ करना ,करके गुजरना सा आएगा

एक एक सफलता में तुम्हे बड़ी जंग जीतने का आभास होगा ,

लोग तुमसे तुम्हारी सफलता पूछेंगे,

तुम्हे अपनी पुरानी दर्पण याद बहुत आएगा,

तुम लोगो को बता पाओगे कि 

इसी जीवन में निरंतर आगे बढ़ कर संघर्षों से लड़ना होगा।।